गुरु नानक प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन ने गूंजाया “वाहेगुरु” का नाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई 04 नवंबर 2025। चार बंगला गुरुद्वारा साहिब में बीती रात आयोजित भव्य नगर कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास से भर दिया। लोखंडवाला बैक रोड से शुरू हुई यह यात्रा “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों के साथ गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुई, जिसमें पाँच हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह सेवा के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ पानी, चाय और प्रसाद की व्यवस्था थी। 

गुरुद्वारे को 500 किलो फूलों से सजाया गया, और निहंग सिखों की गतका कला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में शानदार आतिशबाज़ी और लंगर सेवा ने आयोजन को यादगार बना दिया। सरदार जसपाल सिंह सूरी और मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में संपन्न यह नगर कीर्तन गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रहा जिसने प्रेम, समानता और सेवा का संदेश पूरे समाज में गूंजा दिया।

Leave a Reply

Next Post

राम चरण की ‘पेड्डी’ में रहमान–मोहित चौहान का धमाकेदार मेल

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई 04 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा में एक बार फिर म्यूज़िक का महा संगम देखने को मिल सकता है। सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर अब चर्चा उसके म्यूज़िक की हो रही है। दरअसल, राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी