Goa Assembly Election 2022 : सेकुलर गोवा में भी शुरू हो गई जाति की राजनीति, केजरीवाल ने फेंका नया राजनीतिक पासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुबई 11 फरवरी 2022। गोवा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दोबारा एंट्री से जातिगत राजनीति का आगाज हो गया है। केजरीवाल ने गोवा में भंडारी समाज से मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर एक नया राजनीतिक पासा फेंका है। उन्होंने तलेगांव सीट से भंडारी समाज के अमोल पालेकर को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर इस समाज के कुल चार लोगों चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि सत्ता की हैट्रिक लगाने की लड़ाई लड़ रही भाजपा ने भंडारी समुदाय से आठ उम्मीदवार घोषित किए हैं, हालांकि मुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप नहीं दिया है। गोवा में 28 साल पहले भंडारी समाज के रवि नाईक थोड़े समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सका। इससे पहले दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने भंडारी समुदाय की ताकत को पहचाना था और समाज के कई लोगों को भाजपा में शामिल कर उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाए थे। हालांकि कांग्रेस और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी में भी इस समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व मिला था, लेकिन परिकर ने थोक में उम्मीदवारी देकर इस समाज को भाजपा के लिए राजनीतिक धुरी बना दिया। भाजपा ने केवल ओबीसी समाज ही नहीं बल्कि एससी ओर एसटी के लोगों को भी सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। गोवा में मराठा समुदाय भी कई सीटों पर निर्णायक है। कांग्रेस ने चार तो भाजपा ने पांच मराठा उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मराठा समुदाय से हैं। इसलिए इसका ज्यादा लाभ भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है।

40 सीटों में से 18 पर भंडारी समाज का दबदबा
गोवा में कभी जातीय गणित उतना अधिक हावी नहीं रहा। पहली बार यह चुनाव जातिगत आधार पर होता दिखाई दे रहा है। जिससे सूबे में जातिगत और धार्मिक गोलबंदी की तस्वीर साफ हो गई है। आप की ओर से भंडारी समाज से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के बाद भाजपा ने भी भंडारी नेताओं को आगे कर दिया है। वहीं, कांग्रेस, आप, टीएमसी और एनसीपी ने अल्पसंख्यक ईसाई-मुस्लिम के साथ ओबीसी समुदाय के उम्मीदवारों को मैदान में उतार कर जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। गोवा में ओबीसी समुदाय की 19 उपजातियां हैं जिसमें भंडारी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है, राज्य की कुल 40 में से 18 सीटों पर उनका दबदबा है। सूबे में ओबीसी जातियों की हिस्सेदारी 30 से 40 फीसदी तक बताई जाती है। जबकि ईसाई मतदाताओं की संख्या 23 से 25 फीसदी के आसपास है। उसके बाद खारवा समुदाय और फिर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संख्या करीब 12 फीसदी है।

धूमिल पड़ा तृणमूल का आकर्षण
पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद गोवा में धमाकेदार एंट्री करने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आकर्षण मतदान नजदीक आते-आते धूमिल पड़ा दिखाई दे रहा है। शुरुआत मे ममता बनर्जी ने गोवा में कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश की थी और इस रणनीति के तहत पूर्व मंत्री चर्चिल अलेमाओं जैसे कई स्थापित नेताओं को पार्टी में शामिल कर सूबे में बड़े बदलाव का संकेत दिया था। लेकिन मतदान की तारीख नजदीक आते-आते टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गोवा की बजाय उत्तर प्रदेश की ज्यादा चिंता की है।

Leave a Reply

Next Post

सिहोरा में भीषण सड़क हादसा: संत त्यागी महाराज समेत दो की मौत, एक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सिहोरा 11 फरवरी 2022। जबलपुर के सिहोरा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक घायल है।  हादसा एनएच 30 के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप