अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 31 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार में अटल की मूर्ति को भी नकली सामग्री से बन गई। नगर पालिका कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की ब्रांज धातु से मूर्ति बनाने 13.60 लाख रुपया खर्च किया गया। मूर्ति की स्थापना हुई तो बारिश की पानी से मूर्ति का रंग उधड़ने लगा तो समझ आया ये मूर्ति ब्रांज धातु की नहीं बल्कि सीमेंट क्रांकीट से बनी है। जबकि मूर्ति ब्रांज धातु की लगाना तय हुआ था। भाजपा सरकार के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार ने अटल की मूर्ति को भी नही छोड़ा ।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान हुआ है। वैसे भी भाजपा का इतिहास अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान से भरा हुआ है। अटल अस्थि कलश यात्रा में भाजपा के नेता हंसी-ठिठोली कर रहे थे। उसके बाद अस्थि कलश में भाजपा कार्यालय के कोने में फेंक दिया गया था। अब अटल की मूर्ति भी नकली निर्माण सामग्री से बनाकर अपमान किया है। कांग्रेस मांग करती है कटघोरा में मूर्ति निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की जाये, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो, अटल बिहारी की मूर्ति बदली जाये।

Leave a Reply

Next Post

जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 31 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'