ओडिशा में भयानक रेल हादसा, पटरी से उतरकर बस्ती में घुसी मालगाड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राउरकेला 05 फरवरी 2025। ओड़िशा के राउरकेला के मालगोदम बस्ती इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर साथ लगती बस्ती में घुस गई, जिससे आस- पास के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। इस हादसे के कारण मालगोदम रेलवे गेट और बसंती रोड के बीच का मुख्य रास्ता बंद हो गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रेलवे और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कर दिया है। 

इस हादसे में अभी तक किसी के आहत होने की खबर सामने नहीं आई। इस घटना को लेकर दक्षिण पूर्वी राउरकेला रेलवे यार्ड से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी कि जब खाली कंटेनर रेक को यार्ड में प्लेस किया जा रहा था, तो बफर जोन और डेड एंड को तोड़ते हुए बोगियां बस्ती की ओर बढ़ गईं। ये बोगियां पूरी तरह से खाली थीं। बोगियां दीवार को तोड़ते हुए लगभग 10 मीटर आगे बस्ती में घुस गईं, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक रास्ता पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, वे दूसरा रास्ता अपनाएं और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली चुनाव में सुबह 11 बजे तक 19.59% मतदान, मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 12.17% मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही दो अन्य राज्यों – तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस