जीत के बाद रोहित-कोहली और जडेजा ने परिवार के साथ मनाया जश्न

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 10 मार्च 2025। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद था। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन तीनों जीत के बाद परिवार के साथ जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। न्यूजीलैंड के 252 रन के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया। मैच देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का, रोहित की पत्नी रितिका और बेटी समायरा और जडेजा की पत्नी रिवाबा और बेटी निध्याना भी स्टेडियम में मौजूद थे। टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया। वहीं, रोहित डग आउट के पास रितिका और समायरा के साथ खुशियां मनाते दिखे। वहीं, अनुष्का भी मौजूद थीं। रोहित ने अनुष्का को भी गले लगाया और दोनों के बीच हंसी मजाक हुआ। वहीं, जडेजा बेटी निध्याना को गोदी में उठाकर मैदान में घूमते दिखे। इस दौरान कुलदीप यादव ने निध्याना को दुलार भी किया। अनुष्का ने विराट के सिर पर हाथ भी फेरा। दोनों काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि ऐसा लग रहा दोनों अभी तक एक दूसरे को डेट कर रहे। 

जीत के बाद रोहित और विराट विकेट से डांडिया खेलते भी दिखे। दोनों ने एकदूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। विराट ने साल 2013 की तरह गंगनाम स्टाइल डांस तो नहीं किया, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह ट्रॉफी मिलने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे। इसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित, विराट और जडेजा इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित और जडेजा ने साल 2006 में और विराट और जडेजा ने साल 2008 में साथ में अंडर-19 विश्व कप भी खेला था। इसके बाद से ये सितारे टीम इंडिया के लिए लगातार मैच विनर बने रहे हैं। फोटो खिंचवाने के दौरान तीनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे। ये भावुक कर देना वाला पल था, क्योंकि ये तीनों अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कोनी की एनम चर्च में कार्यक्रम के दौरान विवाद, हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण करने का लगाया आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 मार्च 2025। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एनम चर्च के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक