‘विदेश में राहुल पर नजर रखते हैं दूतावास के लोग’; सैम पित्रोदा के दावे ने चौंकाया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा  ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों पर नजर रखी जाती है। उनके इस बयान को राहुल के हालिया जर्मनी दौरे के संदर्भ में देखा जा रहा है। बता दें कि राहुल के जर्मनी पहुंचने के बाद पहली तस्वीर सैम पित्रोदा के हवाले से ही सामने आई थी। 

राहुल गांधी से मिलने से बचने की सलाह
सैम पित्रोदा ने राहुल की निगरानी को लेकर जो दावा किया है, इस संबंध में उन्होंने भारतीय दूतावास के अफसरों को कटघरे में खड़ा किया है। बकौल सैम पित्रोदा, राहुल गांधी जब भी विदेशी सरजमीं पर होते हैं, संबंधित भारतीय दूतावास के अधिकारी कांग्रेस सांसद पर नजर रखते हैं। कई बार हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि विदेशी नेताओं को राहुल गांधी से न मिलने या मुलाकात से परहेज करने को भी कहा जाता है। राहुल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जर्मनी क्यों गए? इस सवाल पर सैम पित्रोदा ने कहा, विदेश यात्रा अचानक नहीं होती। महीनों पहले से कार्यक्रम बनने लगते हैं। योजनाएं पहले से ही तय हो जाती हैं।

होटल से लेकर एयरपोर्ट तक रहते हैं लोग, बैठकों में भी…
बकौल सैम पित्रोदा, उन्होंने खुद भारतीय दूतावास के अधिकारियों को राहुल की गतिविधियों पर नजर रखते देखा है। होटल, बैठक और यहां तक कि एयरपोर्ट पर भी लोग देखते रहते हैं। प्रमाण के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, उनके पास लिखित सबूत नहीं हैं, लेकिन ऐसा करना सरकार की तरफ से जासूसी कराए जाने जैसा काम है। बकौल पित्रोदा, वे अपने अनुभव के आधार पर नजर रखे जाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस ऐसी हरकतों से डरने वाली नहीं है।

संवेदनशील विषयों पर बेबाक बयान
कांग्रेस की आलोचना करने वाले सत्ताधारी खेमे के बयानों और आरोपों को गलत बताते हुए सैम पित्रोदा ने इस साक्षात्कार के दौरान भारत में मौजूदा लोकतांत्रिक परिदृश्य, बदले की भावना के साथ संस्थानों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल जैसे संवेदनशील विषयों पर भी बेबाकी से अपने विचार रखे।

विदेश दौरे की टाइमिंग पर सवाल होते रहेंगे
उन्होंने संसद की उपेक्षा जैसे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, राहुल के जर्मनी दौरे का मकसद प्रगतिशील गठबंधन की बैठक में शामिल होना था। इसमें लगभग 110 देशों के लोकतांत्रिक राजनीतिक दल शरीक होते हैं। बकौल सैम पित्रोदा, भारत  में अधिकांश मौकों पर अहम राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियां होती रहती हैं। ऐसे में यात्रा या विदेश दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठाए जाते रहेंगे।

क्या राहुल की सोच भारत विरोधी?
भाजपा अक्सर राहुल गांधी पर देशविरोधी बयान देने के आरोप लगाती है। इस पहलू पर सैम पित्रोदा ने कहा, आजकल आप भारत में जो कुछ भी कहते हैं, उसके वैश्विक मायने होते हैं। विदेशी सरजमीं पर कही गई बातों को राष्ट्रीय राजनीति और देशहित से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा, ‘सच देश में बोलें या विदेश में, सत्य ही रहता है। इसे लेकर दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

'ये किसी धर्म पर नहीं, देश की साझा संस्कृति पर हमला', ईसाई समुदाय पर हमले की घटनाओं पर थरूर का बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्रिसमस पर ईसाई समुदाय पर हुए हमले की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि यह केवल एक समुदाय पर नहीं बल्कि पूरे देश की साझा संस्कृति पर हमला है। दरअसल गुरुवार को क्रिसमस के अवसर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप