केन्द्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागरः मोहम्मद असलम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आंदोलन खत्म कराने को लेकर सरकार गंभीर नहींः कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को एक महीने से ज्यादा समय हो गया लेकिन केन्द्र सरकार आंदोलन को खत्म कराने अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर सकी है। सरकार किसानों की मांग को लगातार नजरअंदाज कर विपक्ष को किसानों को बहकाने का आरोप लगाकर समय बर्बाद कर रही है। ताकि किसान थक जाएं और अलाव ठंडी पड़ जाए। लेकिन समय बितने के साथ किसान और मजबूत होकर आंदोलन को विस्तार दे रहे हैं। हजारों लोग रोज नई दिल्ली के लिए गांवों से कूच कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन भी किसानों को विश्वास नहीं दिला पाया है। किसान कानून रद्द करने की लगातार मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन अपनी ऊंचाइयों की ओर बढ़ता ही जा रहा है इससे देश को अरबों रुपए का नुकसान होना स्वाभाविक है। सरकार की जिद्द के चलते प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ रही है, किसान परिवार सहित दिल्ली पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर की ट्रालियों को ही आंदोलनकारियों ने स्थाई आशियाना बना लिया है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार पूंजीपतियों के बहकावे में आकर आखिर किसानों की मांग को पूरा करने से पीछे क्यों हट रही है? आखिर यह देश के किसान हैं उनका हौसला क्यों पस्त किया जा रहा है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र की जड़े तभी मजबूत होगी जब अन्नदाता का सम्मान बढ़ेगा और किसानों की बात सुनी जाएगी। सरकार को झुककर जिंदादिली का मिसाल पेश करना चाहिए, क्योंकि अकडऩा तो मुर्दों की निशानी होती है। सरकार पूंजीपतियों के दबाव में है। तभी तो किसानों और विपक्षी दलों की मांग को मानने एवं सुनने से साफ इंकार कर रही है। देश में भाजपा के नीतियों की पहचान किसानों के साथ वादाखिलाफी करने के रूप में बनती जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी वादाखिलाफी करने के कारण ही किसानों ने डॉ रमन सिंह की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में वृद्धि हुई है और वे खुशहाल हैं उनका सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खेत खलिहान में जमीन को फाड़ कर अन्न पैदा करने वाले मेहनतकश किसानों की पीड़ा और सीमाओं पर मुश्किल हालातों में प्राणों को जोखिम में डालकर देश की रक्षा करने वाले जवानों की तकलीफ से सरकार को कोई सरोकार एवं हमदर्दी नहीं है। देश का जवान भी इन्हीं किसान परिवारों से आता है। खुले आसमान के नीचे 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में केंद्र सरकार से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान फरियाद कर रहे हैं और अपनी जायज मांग पर अमल की मांग कर रहे हैं, लेकिन असंवेदनशील सरकार का अमानवीय रुख एवं अडिय़ल रवैया अहंकार से सराबोर है। सरकार को विभिन्न राज्य में जाकर किसानों से बात करने और उन में फूट डालने की कोशिश करने की जहमत उठाए बिना, दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में आंदोलनरत किसानों से चर्चा करना चाहिए और संसद का संयुक्त सत्र बुलाकर तीनों कृषि बिलों को तत्काल वापस लेने की घोषणा करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर बोले- चिंता की कोई बात नहीं

शेयर करेब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर में समस्या के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है कि सुपरस्टार रजनी की हालत पहले से बेहतर है. उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप