अजीत जोगी के बचपन का किरदार निभाएगा इंटरनेट सेंसेशन सहदेव, Viral Boy ने साइन की फिल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर/सुकमा. 16 जनवरी 2022। देश में इंटरनेट सेंसेशन के नाम से मशहूर वायरल ब्यॉय सहदेव दिर्दो अब फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएगा. 14 वर्षीय सहदेव ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन पर बन रही फिल्म साइन की है। इस फिल्म में सहदेव पूर्व सीएम जोगी के बचपन का किरदार निभाएगा. फिल्म निर्माताओं ने सहदेव के साथ फिल्म को लेकर कागजी कवायद पूरी कर ली है. छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के निवासी सहदेव वायरल ब्यॉय के नाम से भी जाने जाते हैं. स्कूल में गाया उनका गाना ‘बसपन का प्यार’ इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसने सहदेव को स्टार बना दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बायोपिक छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रिलीज होगी. इस फिल्म में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो पहली बार एक्टिंग करता नजर आएगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हो सकती है. पिछले महीने सुकमा में हुए एक्सिडेंट के बाद सहदेव हाल ही में रिकवर होकर वापस लौटे हैं. रायपुर में इलाज के दौरान भी अजीत जोगी पर फिल्म बनाने वाली टीम ने सहदेव से मुलाकात की थी. तब फिल्म में एक गीत को लेकर सहदेव से चर्चा की गई थी।

डायरेक्टर से सीख रहे एक्टिंग
मिली जानकारी के मुताबिक अजीत जोगी पर बनने वाली फिल्म के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के चर्चित नाम देवेंद्र जांगड़े हैं. देवेंद्र ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे सहदेव को एक्टिंंग सीखा रहे हैं. सहदेव को अजीत जोगी के बचपन के किरदार के लिए तैयार किया जा रहा है. वायरल वीडियो और उसके बाद बादशाह के साथ रिलीज हुए गाने से साफ है कि कैमरे के सामने सहदेव अच्छा परफॉर्म करते हैं. अजीत जोगी के बचपन के किरदार के लिए एक आदिवासी लुक के बच्चे की तलाश थी. वायरल ब्यॉय सहदेव इस रोल के लिए सटीक साबित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्लास्टिक के कप-प्लेट बंद करने खुला अनोखा बर्तन बैंक, शादी-पार्टी में मिलेंगी स्टील की थाली-कटोरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 जनवरी 2022। प्लास्टिक फ्री सिटी की तरफ कदम आगे बढ़ाते हुए रायपुर नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है. यहां प्रदेश का पहला बर्तन बैंक खोला गया है. जहां लोगों को शादी-ब्याह और बर्थडे जैसे फंक्शन में खाना बनाने से लेकर सर्व करने और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी