हसदेव नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, जानकारी होते ही परिवार में पसरा मातम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 05 नवंबर 2025। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती करण घाट के पर पुरानी बस्ती ब्राह्मण मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने सुबह के वक्त आए हुए थे जहां 12 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ नहा रहा था अचानक गहरे पानी में समा जाने के कारण वह डूब गया इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया बाकी दो दोस्त दौड़ते हुए मौके से भाग कर घर पहुंचने के बाद घटनाक्रम की जानकारी उसके परिजनों को दिये।

हसदेव नदी पर पहले से ही काफी संख्या में लोग सुबह से ही कार्तिक स्नान करने आए हुए थे जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और डूबे हुए बच्चे की तलाश शुरू की। वहीं इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नगर सेवा की रेस्कयू टीम को मौके पर बुलाने सूचना दी गई। उसके रेस्कयू करने से पहले ही बस्ती वासियों के द्वारा रेस्क्यूबकर शव बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी कुमार ने बताया कि तीन दोस्त थे और दो दोस्त बाद में आये उसके बाद सभी कपड़ा निकाल नहा रहे थे। जहा नदी में चुंबकअप से पैसे की तलाश में निखिल और उसके अन्य साथी नदी के उसे तरफ जा रहे थे अचानक डूब गया जहां उसने भी उसे बचाने का प्रयास किया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 12 वर्षीय निखिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए हसदेव नदी आया हुआ था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता जा रहा है कि मृतक निखिल 6 वी का छात्र था और तैरना नहीं आता था हसदेव नदी में कम पानी का बहाव होने की बात कहते नदी पार कर रहे थे। मासूम निखिल का पिता निजी कंपनी में ठेका कर्मी है वह इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के दौरे पर उपराष्ट्रपति: भारत रत्न भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 नवंबर 2025। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान