प्लास्टिक के कप-प्लेट बंद करने खुला अनोखा बर्तन बैंक, शादी-पार्टी में मिलेंगी स्टील की थाली-कटोरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 जनवरी 2022। प्लास्टिक फ्री सिटी की तरफ कदम आगे बढ़ाते हुए रायपुर नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है. यहां प्रदेश का पहला बर्तन बैंक खोला गया है. जहां लोगों को शादी-ब्याह और बर्थडे जैसे फंक्शन में खाना बनाने से लेकर सर्व करने और खाने के लिए प्लेट और गिलास जैसे स्टील बर्तन मिलेंगे. रायपुर में प्लास्टिक के डिस्पोज़ल और प्लेट का उपयोग और स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ सके इसलिए रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने बर्तन बैंक की शुरूआत की है. राजधानी के जोन चार के मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में पहला बर्तन बैंक खोला गया है।

इस बर्तन बैंक के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों की दी गयी है. स्टेन लेस स्टील बर्तनों के अलावा बड़े गंज और कढ़ाई भी आम लोगों को शादी-ब्याह या किसी भी फंक्शन के लिए दी जाएगी. बर्तन बैंक का संचालन महिला स्व सहायता समूह को इसलिए दिया गया ताकी बर्तन के किराये से आने वाली राशि से महिलाओं की आय बढ़ सके. महापौर एजाज ढेबर ने बताया जरूरतमंद लोगों को कम किराये में ये बर्तन दिये जाएंगे. ताकि प्लास्टिक के डिस्पोजल और प्लेट की जगह स्टील बर्तनों का उपयोग हो सके।

महिलाओं की आय बढ़ाने की कवायद

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि जहां बर्तन बैंक बनाया गया है, वहां महिलाएं अपने बनाये उत्पाद का भी विक्रय कर सकती हैं. फिलहाल जोन चार के बाद, जोन सात और आठ में भी बर्तन बैंक खोले जाएंगे. नो पॉलिथिन अभियान रायपुर नगर निगम द्वारा पहले ही चलाया जा रहा है. ऐसे में बर्तन बैंक से जरूरतमंद लोगों के घर कम कीमत में बर्तन मिलेंगे ही साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय भी बढ़ेगी और प्लास्टिक के डिस्पोज़ल और उपयोग भी कम होगा. रायपुर के इस बर्तन बैंक की चर्चा हर ओर हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

गोवा में मुफ्त बिजली-पानी और पढ़ाई, बेरोजगारों को 3000 रुपये- केजरीवाल ने की चुनावी घोषणाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पणजी. गोवा 16 जनवरी 2022। में भी चुनावी हलचलें तेज हो चली हैं. बीजेपी  एक ओर अपने प्रत्‍याशियों की सूची फाइनल करने में जुटी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने रविवार को गोवा की जनता के लिए कई चुनावी घोषणाएं की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर