तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 03 सितंबर 2026। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद कटघोरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव एक कमरे के अंदर पड़ा मिला था। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस ने अभी इस संभावना की पुष्टि नहीं की है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था। साथ ही वह सुनसान कमरे तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौत हादसा है, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

घर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

शेयर करेपिता की मौत; बेटा गंभीर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जगदलपुर, 03 सितंबर 2026। जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमागुड़ा के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे पिता […]

You May Like

नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला....|....घर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर....|....तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव....|....नामांतरण घोटाले से सबक, अब लागू की नई व्यवस्था....|....पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी....|....आठ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, बरगी के गेट खोलने की तैयारी....|....मैहर में उफान पर नदियां, बेला-गोविंदगढ़ मार्ग बंद