भारत में दम तोड़ने की कगार पर कोरोना, अप्रैल 2020 के बाद आज सबसे कम केस, सक्रिय मामले भी घटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 नवंबर 2022। कोरोना संक्रमण को लेकर देश में आज राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, अप्रैल 2020 के बाद आज कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार ( 29 नवंबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल  215 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4,982  हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,615 लोगों की मौत हुई है। 

स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हुई 
मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामले अब  कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत ही बचे हैं जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 141 की कमी दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,36,471 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना टीक से हुई मौत के लिए हम जिम्मेदार नहीं: भारत सरकार
कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में केंद्र ने कहा कि मृतकों व उनके परिजनों के प्रति उसकी पूरी हमदर्दी है, लेकिन टीके के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। 

चीन में बढ़े मामले तो भारत हुआ सतर्क
पड़ोसी देश में चीन में रोजाना 40 हजार मामले सामने आने से भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले माह क्रिसमस व नए साल पर जो अंडमान-निकाबोर द्वीप के पोर्ट ब्लेयर या लद्दाख के लेह की यात्रा करेंगे उन्हें आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ रखनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

आतंक व अलगाववाद से पीड़ित रहे भारत और इंडोनेशिया, एनएसए बोले- सीमापार आतंकवाद बना हुआ है खतरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 नवंबर 2022। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत व इंडोनेशिया के बीच पारस्परिक शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना की। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दोनों […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा