भाजपा का बंगाल बंद : निकाय चुनाव में हिंसा व धांधली का आरोप, राज्यपाल ने किया एसईसी को तलब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 28 फरवररी 2022। पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में हिंसा व कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने सोमवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है। पार्टी ने इन चुनावों को मजाक बताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ  आंदोलन का एलान किया। बंद के चलते ट्रेनें जहां यथावत चल रही हैं, वहीं सरकारी व निजी बसों का सीमित संचालन किया जा रहा है। इससे आवाजाही पर असर पड़ सकता है। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव आयुक्त (SEC) सौरव दास को तलब किया है। बंगाल सरकार ने कहा कि दास दोपहर बाद राज्यपाल को रिपोर्ट देंगे। बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। पश्चिम बंगाल में रविवार को 107 नगरपालिकाओं के चुनाव हुए। चुनाव में 76.51 फीसदी वोट पड़े। बंगाल भाजपा ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इन चुनाव में हिंसा व धांधली का आरोप लगाया है। पत्र में 27 फरवरी को हुए मतदान में 108 नगरपालिकाओं में हिंसा, हमले, आगजनी और कानून और व्यवस्था तंत्र की पूर्ण विफलता की शिकायत की है। पार्टी ने हिंसा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों व राज्य पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगया है। पार्टी ने इन चुनावों को अमान्य करार देने का एलान किया। हालांकि सत्तारूढ़ तृणमूल ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बैलूरघाट में कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प
बंद के दौरान बैलूरघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की खबर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। पुलिस टीएमसी कैडर के रूप में काम कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। 

लोकतंत्र का मजाक : भट्टाचार्य
बंगाल भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह मतदान नहीं बल्कि लोकतंत्र का मजाक है। दक्षिण से उत्तर बंगाल तक हर नगरपालिका में सत्ताधारी दल के गुंडों ने चुनावों को तमाशा बना दिया। इसके विरोध में सोमवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया गया है।

हिंसा की छुटपुट घटनाएं, किसी की मौत नहीं हुई, गोली नहीं चली
उधर, बंगाल डीजीपी मनोज मालवीय ने कहा कि मतदान के दौरान हिंसा की छुटपुट घटनाएं हुईं। किसी की मौत या गोली चलने की घटना नहीं हुई। पुलिस ने हिंसा के सभी मामलों में कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में फिर से खुले स्कूल-कॉलेज, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद किए थे बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कर्नाटक 28 फरवरी 2022। कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज सोमवार, 28 फरवरी, 2022 को फिर से खुल गए हैं। शिवमोग्गा शहर से सुबह स्कूल और कॉलेज जाते हुए कई छात्र-छात्राओं की तस्वीरें सामने आई हैं। शहर में करीब एक सप्ताह के बाद स्कूल-कॉलेज फिर से खोले गए हैं। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान