जर्मनी और स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, कोच बोले- शर्मनाक, हमने जर्मनी को हराने का मौका छोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दोहा 28 नवंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन और जर्मनी का मैच 1-1 की बराबरी पर छूट गया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांट लिया। स्पेन की टीम पहले ही फीफा विश्व कप में अंतिम 16 में जगह बना चुकी है। इस मैच में स्पेन के पास जर्मनी को हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका था, लेकिन स्पेन की टीम यह मौका चूक गई। इसके बाद टीम के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। इस मैच में पहला गोल फ्रांस के लिए अलवारो मोराटा ने किया। उन्होंने मैच के 62वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, फ्रांस की बढ़त थोड़ी देर बाद ही खत्म हो गई। जर्मनी के लिए निकलास फ्यूलकुर्ग ने मैच के 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंचा जर्मनी 
इस मैच में ड्रॉ खेलने के साथ ही जर्मनी की टीम ग्रुप ई की अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। पहले मैच में जर्मनी को जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, जापान की टीम जर्मनी को हराने के बाद अपने दूसरे मैच में कोस्टारिका से हार गई। जबकि, स्पेन की टीम अब तक अजेय है और पहले स्थान पर बनी हुई है। स्पेन के कोच का कहना है कि उनकी टीम ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को हराने का बेहतरीन मौका गंवा दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा “चेंजिंग रूम में एक अजीब सा माहौल था, क्योंकि हमारे पास जर्मनी को हराने का मौका था और हमने इसे अपने हाथों से जाने दिया और यह शर्म की बात है। हालांकि, एनरिक ने यह स्वीकार किया कि टीम अपने समूह में शीर्ष पर रही थी। जिसमें स्पेन, जर्मनी, जापान और कोस्टा रिका जैसी चार बेहतरीन टीमें हैं।  इसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा था और इस ग्रुप में पहले स्थान पर रहना स्पेन के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने इस पर कहा “लेकिन हमें यह सोचना होगा कि हम तथाकथित ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सबसे ऊपर हैं और हमें सकारात्मक रहना है। एनरिक ने कहा, “गुरुवार को जापान के खिलाफ ड्रॉ होने से शायद हम नॉकआउट में पहुंच जाएंगे, लेकिन हम अटकलें नहीं लगाएंगे। हम अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगे और ग्रुप स्टैंडिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए मैच जीतने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 28 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री बघेल ने कहा कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप