‘महाकुंभ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक, आस्था और सद्भाव का उत्सव’, पीएम मोदी बोले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 13 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। आज 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह एक बहुत ही खास दिन है! महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जो आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा। महाकुंभ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का उत्सव मनाता है।

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 का आगाज
लंबी तैयारियों के बाद प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन तीन पवित्र नदियों के संगम पर हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग आ रहे हैं और पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ की प्राप्ति कर रहे हैं। महाकुंभ में प्रमुख तिथियों पर स्नान और अमृत स्नान का विशेष महत्व होता है।

सीएम योगी ने दी पौष पूर्णिमा की बधाई

महाकुंभ शुरू होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा की बधाई दी है। एक्स पर सीएम योगी ने लिखा कि विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

Leave a Reply

Next Post

महाकुंभ में दिखेगी संत पहलवानों की परंपरा, अमृत स्नान के बाद होगी कुश्ती प्रतियोगिता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 13 जनवरी 2025। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में 13 अखाड़ों के कैंपों की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। इनमें से एक अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा है, जो अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस अखाड़े […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान