‘यूपी में बुलडोजर न्याय का प्रतीक, माफिया-अपराधी डर रहे’, भाजपा के मंत्री ने योगी-मोदी को बताया हंस की जोड़ी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरदोई 21 अप्रैल 2024। यूपी के हरदोई में तमाम लोगों को भारती जनता पार्टी में शामिल करने के लिए आयोजित की गई है एक जनसभा में जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बुलडोजर को न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा पहले माफिया मकान दुकान कब्जा करते थे अब बुलडोजर से डरते हैं। इसी वजह से अपराधी आज भयभीत हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर रखा और कहा कि प्रत्याशी पैदा ना कर पाने की कगार पर सपा है जो बांझ हो चुकी है।यहां नरेश अग्रवाल ने भी इंडिया गठबंधन को कौवों का झुंड बताया और कहा मोदी योगी हंस है जो जोड़े में रहते हैं झुंड तो कौवों का होता है।
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा बुलडोजर न्याय का प्रतीक बन चुका है।उत्तर प्रदेश में पहले माफिया दुकान मकान कब्जा करते थे डरते नहीं थे। एफआईआर हो भी जाती थी तो कुछ ही समय में जमानत हो जाती थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुंडे माफियाओं को पहले जेल भेजते हैं। उसके साथ ही घरों पर बुलडोजर चलवा देते हैं इसी वजह से क्राइम रुका हुआ है।आज माफिया अपराधी भयभीत हैं। योगी ने कहा भी है कि अगर नागरिकों को परेशान किया गया तो अपराधियों की दो रास्ता हैं जेल या जहन्नुम। ओवैसी के द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि वह राजनीति अपनी करते हैं और जनता उनको जवाब देती है। आने वाले समय में भी जनता उनको जवाब देगी कि वह भी हैदराबाद में ही जवाब दे देगी।

अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अखिलेश यादव से कि उनका मुद्दा क्या है उनकी दिशा क्या है लोकसभा चुनाव में जनता के बीच कैसे जाना चाहते हैं। विपक्ष के पास एक भी मुद्दा नहीं है मुद्दा विहीन विपक्ष हो चुका है और मानसिक खोखलापन समाजवादी पार्टी का दिखता है जो प्रत्याशी पैदा ना कर पाने के कगार पर है और समाजवादी पार्टी बांझ हो चुकी है कांग्रेस की तरह सपा का भी हाल हो रहा है।

‘दो बालक एक साथ निकले सोचा उछल-कूद कर करतब दिखा देंगे’
इस जनसभा को पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया और उन्होंने कहा कि विपक्ष को पता ही नहीं है चुनाव कहां का है। कहाकि देश का चुनाव है प्रधानी का चुनाव नहीं है उन्होंने कहा दो बालक एक साथ निकले सोच लिया उछल कूद कर करतब दिखा देंगे। दो बालकों ने तय कर लिया चौराहे पर करतब दिखाकर देश के मदारियों के माध्यम से सत्ता पर कब्जा कर लेंगे, लेकिन मेंढक कभी तौले नहीं जाते। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन राहुल विदेश में पड़े हैं इसलिए इंडिया हो गया हम लोग भारतवर्ष कहते हैं पहले वह यह तय करलें की हम भारतवर्ष हैं या इंडिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी योगी दूसरी तरफ राहुल तमाम साथियों की जोड़ी।

‘मोदी योगी की जोड़ी हंस की है’
मोदी योगी की जोड़ी हंस की है जो जोड़े में रहते हैं कौवा झुंड में रहता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंदुस्तान और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता है तो दीवानगी होती है यह चुनाव भी क्रिकेट का मैच है एक तरफ तुष्टीकरण वाले लोग जो पाकिस्तान जैसे हैं एक तरफ हिंदू राष्ट्र के लोग तय कर लो हिंदुस्तान जीतेगा या पाकिस्तान मोदी नेतृत्व या बच्चों का नेतृत्व।

Leave a Reply

Next Post

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्स-रे, इसलिए भाजपा के लोग नहीं कराना चाहते: राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जायेगा जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सामाजिक न्याय के लिये जरुरी जातिगत जनगणना […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर