लाफार्ज ने 2 सीमेंट फैक्ट्री की खरीदी में सरकार को लगाया 155 करोड़ का चूना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा ने विधानसभा में किया भारी हंगामा, आरोप पत्र में 8वें स्थान पर जिक्र, अब सरकार में आने के बाद मौन क्यों?

भागवत जायसवाल, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ ने 9 से 15 अक्टूबर 2006 के अंक में ‘‘लाफार्ज ने 2 सीमेंट फैक्ट्री की खरीदी में सरकार को लगाया 155 करोड़ का चूना’’ भाजपा ने विधानसभा में किया भारी हंगामा, आरोप पत्र में 8वें स्थान पर जिक्र, अब सरकार में आने के बाद मौन क्यों?  के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बहुराष्ट्रीय कंपनी लाफार्ज द्वारा छत्तीसगढ़ के दो सीमेंट फैक्ट्री की खरीदी में क्रमश: रेमण्ड सीमेंट फैक्ट्री, गोपाल नगर को करीब 800 करोड़ रुपए, सोनाडीह टाटा सीमेंट फैक्ट्री को करीब 764 करोड़ रुपए की वास्तविक खरीदी मूल्य से कम दर्शाकर रेमण्ड सीमेंट 42 करोड़ 18 लाख 21 हजार 288 रुपए तथा टाटा सीमेंट को करीब 35 करोड़ रुपए में रजिस्ट्री पंजीयन कराने से छत्तीसगढ़ सरकार को दोनों फैक्ट्री की खरीदी में करीब 155 करोड़ रुपए की राजस्व की हानि हुई थी। मालूम हो कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा में भी इस मामले को लेकर भारी हंगामा किया था और उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की थी तथा छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक आरोप पत्र जारी किया था जिसमें अजीत जोगी को तानाशाह, भ्रष्ट, अलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री करार दिया था और जोगी शासनकाल के 35 घोटालों का उल्लेख किया था, जिसमें एक घोटाला लाफार्ज सीमेंट कंपनी का है। जिसका 8वें स्थान में जिक्र था, वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल ने ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ से कहा कि सरकार स्थिति का आंकलन कर रही है और समय आने पर कार्यवाही की जाएगी।  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ से कहा कि 155 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी की चोरी की वसूली होनी चाहिए। लाफार्ज ने मुम्बई आयकर विभाग को दिए गए विवरण में रेमण्ड सीमेंट फैक्ट्री को करीब 751 करोड़ रुपए में खरीदने की बात कही थी। जबकि पंजीयन कराते समय 42 करोड़ 18 लाख 31 हजार में खरीदी बताई गई थी। ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ के इस खुलासा के बाद मामले की शीघ्र जांच कर बड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई थी ।

Leave a Reply

Next Post

वेदांता अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कैसे बने खरबपति? व देश की सुरक्षा पर सरकार मौन का कच्चा चिट्ठा

शेयर करे”छत्तीसगढ़ रिपोर्टर” का एक और सनसनीखेज खुलासा 2जी स्पेक्ट्रम से भी बड़ा घोटाला भागवत जायसवाल, बिलासपुर (छ.ग.) ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 20 से 26 जून 2011 के अंक में ‘वेदांता अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कैसे बने खरबपति?,व देश की सुरक्षा पर सरकार मौन का कच्चा चिट्ठा’ ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ का एक और […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला