निर्देशक अनिल शर्मा ने किया कुमार सानू और मधुश्री के गीत “बारिशें तेरी” को लॉन्च

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 
मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025। पद्मश्री गायक कुमार सानू और लोकप्रिय गायिका मधुश्री की सुरीली आवाज़ में गाया गया रोमांटिक गीत “बारिशें तेरी” रिलीज़ कर दिया गया है। इस लॉन्च को मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क ने आयोजित किया। रॉयंट म्यूज़िक प्रस्तुत इस गाने की धुन रॉबी बादल ने बनाई है, जबकि इसके खूबसूरत बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। वीडियो का निर्माण अविनाश बादल ने किया है।
 
लॉन्च पर अपने अनुभव साझा करते हुए कुमार सानू ने कहा “जब मधुश्री ने मुझे फोन पर यह गाना सुनाया, तो इसकी धुन और शब्द तुरंत दिल को छू गए। मधु से मेरी 30 साल पुरानी दोस्ती है और उसकी आवाज़ हमेशा मुझे खास लगी है। यह गाना सुनने वालों को बारिश और प्यार के गहरे रिश्ते का एहसास दिलाएगा।”
 
गायिका मधुश्री ने भावुक होकर कहा, “मेरी संगीत यात्रा में ए.आर. रहमान और कुमार सानू जैसे लोग बेहद अहम रहे हैं। सानू दा से मुझे प्लेबैक सिंगिंग की प्रेरणा मिली। मेरा पहला एल्बम भी उन्हीं के साथ था। इस गाने में उनके साथ गाना मेरे लिए आशीर्वाद जैसा है। इसकी धुन और बोल दोनों दिल से गढ़े गए हैं।”
 
निर्देशक अनिल शर्मा ने गीत की तारीफ़ करते हुए कहा, “बारिशें तेरी एक खूबसूरत रोमांटिक अनुभव है। सानू दा की आवाज़ हमेशा ताजगी देती है और मधुश्री का जादुई सुर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है। वीडियो भी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। इस टीम को मेरी शुभकामनाएँ हैं।”
 
संगीतकार रॉबी बादल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सानू दा जैसे महान गायक ने मेरी धुन पर गाया, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आतिफ राशिद के लिखे बोल दिल की गहराइयों को छूते हैं और पूरा गीत श्रोताओं को रोमांस की दुनिया में ले जाता है।”
 

Leave a Reply

Next Post

निवेदिता बसु और रिम्मीजी लेकर आईं नया पॉडकास्ट “व्हाट्स योर कॉलिंग”

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025। मशहूर टीवी और ओटीटी निर्माता से उद्यमी बनीं निवेदिता बसु और ज्योतिषी-कहानीकार सौरीश शर्मा (रिम्मीजी) ने अपने नए पॉडकास्ट “व्हाट्स योर कॉलिंग” का आगाज़ किया है। यह शो व्यक्तिगत कहानियों को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जोड़ते हुए […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट