परिवार से क्यों दूरी बनाकर चल रहे हैं अखिलेश, चुनाव में यादव फैमिली से अकेले ही संभाली कमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लख्रनऊ 27 जनवरी 2022। समाजवादी पार्टी की स्थापना (अक्टूबर 1982) से लेकर जनवरी 2017 तक पार्टी मुलायम सिंह यादव की थी। उन्होंने इसे बनाया और अपने परिवार और पारिवारिक संबंधों को समाजवादी पार्टी का मूल बनाया। मुलायम सिंह यादव ने 2017 में विधानसभा चुनावों से पहले अखिलेश यादव के विद्रोह के सामने हार मान ली। इसके बाद समाजवादी पार्टी औपचारिक रूप से एक वंशवादी पार्टी बन गई।

हालांकि, 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी आगामी सियासी सफर के लिए वंशवाद को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव जिस तरह से प्रचार कर रहे हैं और जिस तरह से वह परिवार को तस्वीर से दूर रख रहे हैं, यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अद्वितीय है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अखिलेश यादव ने परिवार के नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलेगा। 

राजवंश को खारिज कर रहे अखिलेश
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के बहनोई प्रमोद गुप्ता ने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गईं। प्रमोद गुप्ता पूर्व विधायक हैं। अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव मैदन में थी। अपर्णा के जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें मनाने की कोशिश की। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी उन (रिश्तेदारों) को टिकट दे रही है जिन्हें वह उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में नहीं उतार पाए।

लापता यादव वंश
अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में मुलायम सिंह यादव खराब स्वास्थ्य के चलते नदारद हैं। हालांकि, यादव परिवार का कोई अन्य सदस्य भी चुनाव प्रचार के दौरान नहीं दिखता है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चाचा राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव और उनके दिवंगत चाचा रतन सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव जैसे नेता फिलहाल सीन से गायब हैं। वे पिछले चुनावों में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा करते थे।

2017 में साथ-साथ दिखीं डिंपल
कन्नौज से पूर्व लोकसभा सांसद डिंपल यादव 2017 के चुनावी अभियान में अखिलेश यादव की लगातार साथी हुआ करती थीं। इसी चुनाव में अखिलेश यादव ने अपने पिता को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था और शिवपाल यादव को पार्टी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था। शिवपाल यादव ने अपनी खुद की पार्टी प्रगतिशील समाज पार्टी बनाई।

2017 के यूपी चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में विफलताओं के बाद शिवपाल यादव अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में लौट आए हैं। अपनी वापसी की घोषणा के बाद से शिवपाल यादव भी लगातार नदारद हैं।  मुलायम-शिवपाल के खिलाफ बगावत के दौरान 2017 में अखिलेश यादव के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे राम गोपाल यादव भी चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के साथ मंच साझा करते नहीं दिख रहे हैं। धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप सिंह यादव पूर्व लोकसभा सांसद हैं, लेकिन परिवार के नए नेता ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए उन्हें शामिल नहीं करना पसंद किया है।

अखिलेश ने क्यों लिया ऐसा निर्णय?
समाजवादी पार्टी के आलोचक उनके खिलाफ वंशवाद का आरोप लगातार लगाते रहते हैं। इस आलोचना को खत्म करने का निर्णय अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की हार के बाद लिया था। आपको बता दें कि इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने के बावजूद समाजवादी पार्टी केवल पांच सीटें जीत सकी थी। यादव परिवार के केवल दो उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव चुनाव जीते। अन्य तीन मुरादाबाद (एसटी हसन, 47 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता), रामपुर (आजम खान, 51 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता) और संभल (शफीकुर रहमान बरक, 76 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता) मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब चुनाव: अमृतसर ईस्ट में होगा दंगल, अकाली ने सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को उतारा; जानें समीकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 27 जनवरी 2022। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को घोषणा की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके साले बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही अमृतसर पूर्व […]

You May Like

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे....|....केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलो अनाज मिलेगा....|....कान्स में सम्मानित होना सिनेमाई के शिखर पर चढ़ना है-उर्वशी रौतेला....|....हार्दिक के समर्थन में गंभीर ने डिविलियर्स-पीटरसन को लताड़ा, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब....|....नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे टीआई, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी