रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, छह की मौत और छह घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रेवाड़ी (हरियाणा) 11 मार्च 2024। हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली सीमा के पास स्थित एक सोसायटी के निवासी थे। जो खाटू श्याम से लौट रहे थे। हादसे में ड्राइवर विजय, शिखा, पूनम, नीलम और रंजना कपूर की जान चली गई। परिवार जब अस्पताल में पहुंचा तो इस दौरान शवों को देखकर चीख पुकार मच गई जैसे-तैसे साथ में आए लोगों ने एक दूसरे को संभाला। 

आस पड़ोस में रहते थे सभी लोग
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले कुछ लोग खाटू धाम गए थे। सभी लोग एक-दूसरे के पड़ोस में रहते हैं और इनोवा कार बुक करके दिल्ली से निकले थे। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस गाजियाबाद जा रहे थे। रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड पर जाते समय गांव मसानी के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। ड्राइवर व अन्य लोग पंक्चर हुई स्टेपनी को बदलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोग सड़क किनारे गाड़ी के पास बैठे थे और कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे थे। इसी बीच एसयूवी ने टक्कर मार दी। 

चालक को नहीं दिखी गाड़ी, मार दी टक्कर
दूसरी तरफ एसयूवी में सवार लोग रेवाड़ी शहर की रेलवे कॉलोनी में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। यह परिवार भात भरकर लौट रहा था। गांव मसानी के पास अंधेरा होने के कारण चालक खड़ी गाड़ी को देख नहीं सका, जिससे  सीधी टक्कर हो गयी। गाड़ी में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें मिलन, सोनू, अजय, सुनील और भोलू शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 2-0 से जीत से टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारी फेरबदल, भारत शीर्ष पर बरकरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मार्च 2024। ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में कंगारुओं ने तीन विकेट से जीत हासिल की। 279 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट गंवाकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण