अवैध कोयला खनन पर भड़के ग्रामीण, थाने का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धनबाद 10 अप्रैल 2026। झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एग्यारकुंड प्रखंड के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। गुरुवार देर रात बड़डंगाल गाड़ी खाना समेत पांच टोला के सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अवैध खनन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बीचों-बीच जगदीश तिवारी, अजय यादव और सन्नी सिंह द्वारा पोकलेन मशीन से अवैध रूप से कोयले की खुदाई की जा रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पहले भी दी सूचना, कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्हें थाने का घेराव करना पड़ा। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर जाकर खुदाई रोकने नहीं पहुंची, जिससे इलाके में डर का माहौल है।

जमीन मालिक ने भी उठाई कार्रवाई की मांग

जमीन मालिक राकेश खन्ना ने बताया कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर तुरंत खुदाई रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि तालाब खोदने के नाम पर जमीन ली गई थी, लेकिन अब वहां अवैध खनन किया जा रहा है।

इलाके में पहले से जारी अवैध खनन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुमारधुबी क्षेत्र में अवैध खनन और भट्टा संचालन लंबे समय से जारी है। यहां सैकड़ों अवैध मुहाने खोल दिए गए हैं, जहां से रोजाना 20 से 30 ट्रक कोयला बाहर भेजा जाता है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है और बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की गारंटी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल कुसमुंडा विकास नगर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचा परिवार, डर के साए में जी रहे लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 10 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। एमडी 106 नंबर क्वार्टर का छज्जा मंगलवार को अचानक मिट्टी के ढेर की तरह ढह गया। उसमें रह […]

You May Like

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित