एसईसीएल कुसमुंडा विकास नगर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचा परिवार, डर के साए में जी रहे लोग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 10 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। एमडी 106 नंबर क्वार्टर का छज्जा मंगलवार को अचानक मिट्टी के ढेर की तरह ढह गया। उसमें रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन इस घटना ने कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विकास नगर कॉलोनी की स्थिति बेहद बदतर हो चुकी है। यहां अक्सर किसी न किसी क्वार्टर का कोई हिस्सा टूटकर गिरता रहता है। छतों से प्लास्टर गिरना, दीवारों में दरारें आना और अब छज्जों का ढहना आम बात हो गई है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लगभग सभी आवास जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसईसीएल कर्मी देवा कुमार राउत ने बताया कि आवासों की बदहाली की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन को कई बार लिखित में दी जा चुकी है। मरम्मत के लिए आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है। ऐसा लगता है कि प्रबंधन किसी बड़ी अनहोनी की प्रतीक्षा कर रहा है।

आज की घटना के बाद कॉलोनी में भारी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि वे और उनके बच्चे हर दिन डर के साए में जीने को मजबूर हैं। रात में सोते समय भी यह डर लगा रहता है कि कहीं छत या दीवार न गिर जाए। खदान में दिनभर मेहनत करने वाले कर्मियों को घर पर भी सुकून नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने प्रबंधन से मांग की है कि सभी आवासों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। जर्जर हो चुके क्वार्टरों की मरम्मत या पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यदि प्रबंधन जल्द कदम नहीं उठाता है तो कर्मचारी संगठन आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: अमित बघेल को हाईकोर्ट से शर्त के साथ राहत, 3 महीने तक नहीं रहेंगे रायपुर में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 अप्रैल 2026। जोहार छत्तीसग पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें 14 प्राथमिकी मामलों में तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की गई है। यह फैसला दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सुनाया गया। अमित बघेल के खिलाफ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान