भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी का राजनीतिक सफर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 15 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर कार्यकर्ता हुई। वे 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे लगातार पाँच बार विधायक निर्वाचित हुए। श्री नबीन 2008 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे, साथ ही युवा मोर्चा के सह प्रभारी भी बने। 2010 से 2013 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2016 से 2019 तक उन्होंने बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन किया। 2019 में सिक्किम में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही सिक्किम में भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। 2021 से 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में सह प्रभारी के रूप में संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया और 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा क्षेत्र में जीत भाजपा को मिली। 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। वर्तमान में श्री नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही अब उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भी में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

स्टार फुटबॉलर मेसी आज दिल्ली में, राजधानी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध; ट्रैफिक एडवाजरी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज दिल्ली में होंगे। वह अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। कोलकाता में आयोजित समारोह के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला