भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। इन तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। भाजपा अध्यक्ष ने एक दिन पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 65 पदाधिकारियों की घोषणा की थी।

तावड़े पहले बिहार के प्रभारी, पूनिया हरियाणा के रहे

विनोद तावड़े: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वे हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। सितंबर 2022 में बिहार की जिम्मेदारी दी गई। 2024 में भी वे बिहार के प्रभारी रहे। 2025 में उनके प्रभार में ही भाजपा जीती। महाराष्ट्र में वे लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

जगदीश पटेल: गुजरात के BJP नेता हैं। वे 2019 में अमराईवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। अहमदाबाद शहर BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2026 में उन्हें BJP का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

तरुण चुग: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वे अमृतसर से आते हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। वे तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें तेलंगाना के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई थी। 2024 में भी वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रहे। अब उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।

सतीश पूनिया: डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले लोकसभा चुनाव में वे हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की लगातार तीसरी जीत के समय भी वे राज्य के प्रभारी थे। पूनिया जून 2026 में राज्यसभा सांसद चुने गए। अब उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव

2027 में उत्तर प्रदेश और गुजरात में BJP के सामने सत्ता बरकरार रखने, जबकि पंजाब में अपना आधार मजबूत करने की चुनौती होगी। ऐसे में इन तीन राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति को BJP की शुरुआती चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर,18 अगस्त 2026। प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं […]

You May Like

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं....|....पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग....|....पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल....|....रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव....|....रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR....|....बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत....|....छत्तीसगढ़ में 'हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026' का सफल समापन