यूपी में कृष्णावतारम् टैक्स फ्री: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग देखी फिल्म, बोले- हर जिले में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 11 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को फिल्म कृष्णावतारम्दे खने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्रीगण, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बयान के अनुसार, फिल्म दिखाए जाने के दौरान पूरा सभागार कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने मंच पर फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्री एक साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी बने, जो नए मंत्रियों के स्वागत का यादगार क्षण रहा। योगी ने कहा कि यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है और इसमें द्वापर युग, सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं को भव्यता से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराई जाए ताकि युवा और बच्चे अपनी संस्कृति व विरासत से जुड़ सकें।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट व निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम रेखा गुप्ता ने शहीदों और वीरों को किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के घावों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े नेतृत्व […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग