तमिलनाडु में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, भारी बारिश की चेतावनी, 5000 राहत कैंप तैयार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चेन्नई 08 दिसंबर 2022। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है और यह गुरुवार शाम तक ‘मैंडूस’ नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का असर उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर होगा। अगले 48 घंटे में यह विकराल रूप ले सकता है। तमिलनाडु) के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है। वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है।  राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और छह जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य सरकार ने सभी जिलों में 5000 से अधिक राहत शिविर खोले 
राज्य सरकार ने तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं, जिनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है। शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। बारिश के प्रभाव की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक होने वाले भारी बारिश तथा उसके कारण होने वाले असर पर नजर बनाये रखेगा।

चेन्नई में हल्की बारिश शुरू
बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु के चेन्नई में हल्की बारिश शुरू हो गई है।  मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर की मध्यरात्रि के आसपास 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करने जा रही अमेजन, 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। ट्विटर, गूगल, फेसबुक, पेप्सिको के बाद अब अमेजन भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। कम्प्यूटर वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में अमेजन करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। रिपोर्ट में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले