बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 सितंबर 2026।  टेलीविजन पर अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता एससंजय गगनानी अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की लाइनअप यह संकेत दे रही है कि अभिनेता इस बार कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

एससंजय जल्द ही वेब फिल्म ‘बैंड बाजा मर्डर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प नाम और कहानी के साथ यह प्रोजेक्ट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वहीं उनका दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘हॉटस्पॉट’ है, जिसमें वह दो सीजन्स तक मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह शो वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा।

अपने नए सफर को लेकर एससंजय बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कलाकारों को अलग तरह की कहानियों और किरदारों के साथ प्रयोग करने के नए अवसर दिए हैं। उनके लिए ये दोनों प्रोजेक्ट सिर्फ नई रिलीज नहीं, बल्कि अभिनय के नए आयाम तलाशने का मौका भी हैं।

टेलीविजन के बाद ओटीटी पर मुख्य भूमिकाओं की ओर बढ़ते एससंजय गगनानी अब दर्शकों को अपने अभिनय का एक नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। ‘बैंड बाजा मर्डर’ और ‘हॉटस्पॉट ’ के साथ उनकी डिजिटल पारी निश्चित रूप से उनके करियर के अगले रोमांचक अध्याय की शुरुआत करती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम

शेयर करेतेलंगाना की खूबसूरती को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का शानदार आगाज़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग हैदराबाद/मुंबई, 08 सितंबर 2026। तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई और ग्लैमरस शुरुआत हुई है। हैदराबाद में फेमिना मिस […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस