चार हत्याओं से दहली दिल्ली: सनकी पिता ने तीन मासूम बच्चियों का काट दिया गला, पत्नी को भी बेरहमी से मार डाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।   एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क के एक मकान में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर वे भी सन्न रह गए। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में तीन छोटी बच्चियों और एक महिला के शव खून से लथपथ पड़े पड़े मिले। सभी के गले पर गहरे घाव थे, जो किसी तेज धार वाले हथियार के थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। जांच में मृतकों की पहचान अनीता (30 वर्ष), पति मुंचन केवट, और उनकी तीन बेटियों (उम्र तीन, चार और पांच वर्ष) के रूप में हुई है। अनीता और उसकी बेटियां बिहार के पटना जिले की मूल निवासी थीं। परिवार दिल्ली के आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले मुंचन के साथ इसी पते पर रह रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनीता का पति मुंचन केवट घटना के बाद से ही फरार है और उसे इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और किसी भी हलचल न होने पर पुलिस को सूचित किया था। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पति के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

गाजा पर बयान से सियासत तेज, प्रियंका पर भाजपा का पलटवार, फीमेल गजनी कहकर साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। गाजा को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने उनसे गाजा में कथित नरसंहार का मुद्दा उठाने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव