शराब कारोबारी से मिले सुझाव पर बनी नीति पर क्या कैबिनेट ने मुहर लगा दी?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 जनवरी 2026। मंत्रिमंडल में नई आबकारी नीति मंजूरी पर सवाल उठाते हुए  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या भाजपा सरकार की कैबिनेट ने शराब निर्माताओं और सप्लायरों से मिले सुझाव पर बनी नीति को मंजूरी दे दी? ये प्रदेश के महिलाओं के साथ धोखा छल  हैं. नई आबकारी नीति बनाने शराब का विरोध कर रहे महिलाओं से न सुझाव मांगा गया न ही सरकार की मंशा प्रदेश को शराब के नशे से मुक्त करनी हैं.विपक्ष में रहते भाजपा जिन महिलाओं से सिर में गंगाजल कलश रखवाकर शराबबंदी की मांग के लिए प्रदेश में रैली करवा  रही थी। अब वही सत्ता में ज्यादा से ज्यादा शराब बेचकर राजस्व कमाने की होड़ में लगी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं शराब दुकान एवं अवैध शराब को बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं, चक्का जाम कर रही हैं। शराब के कारण घर परिवार बर्बाद हो रहा है, उसे बचाने महिलाये संघर्ष कर रही है। गांवों में महिलायें रात में लाठियां लेकर शराबियों को खदेड़ रही है। ऐसे में सरकार को आबकारी नीति को मुहर लगाने से पहले  महिलाओं से सुझाव लेना था। लेकिन चंद  शराब कारोबारी को लाभ पहुंचाने और शराब की काली कमाई के लिये महिलाओ के आपत्ति को दरकिनार कर नीतियां बनाई गईं हैं । सरकार की नीतियां शराब बेचने और पिलाने वालों के लिये लाभकारी हैं  इससे स्पष्ट है कि भाजपा प्रदेश में शराब की नदियां बहाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 67 नई शराब दुकान खोली गई। होटल ढाबा में शराब पिलाने के लाइसेंस दिया जा रहा है, चौक चौराहा में बियर पिलाने के लिए अनुमति प्रदान की जा रही है, नकली शराब, बिना होलोग्राम के शराब एवं अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। गांव-गांव में बिक रहे अवैध शराब के कारण हिंसक संघर्ष की स्थिति है। ऐसे में सरकार को नई आबकारी नीति में शराब बंदी की घोषणा करना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार की मंशा प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुलभ तरीके से शराब उपलब्ध कराना है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में शराब की खपत बढ़ गई है, स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार 55 प्रतिशत से अधिक पुरुष एवं लगभग 4.9 प्रतिशत महिलाएं शराब सेवन कर रही है, यह बेहद चिंता का विषय है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति शराब की खपत 3,700 है, प्रति व्यक्ति 8 लीटर से अधिक शराब की खपत है, आखिर भाजपा शराब के काली कमाई की मोह में प्रदेश के भविष्य को खराब कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नई आबकारी नीति शराब कारोबारी के अनुसार नहीं बल्कि शराब विरोधियों के अनुसार बनाया जाए। प्रदेश में शराबबंदी लागू किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है सरकार - कांग्रेस

शेयर करेअंतिम तिथि 25 जनवरी, अभी 70 प्रतिशत बच्चों की एंट्री ही नहीं, न आधार अपडेट हो रहे हैं, न बैंक केवाईसी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 जनवरी 2026। स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तय समय सीमा बढ़ाने और एंट्री में आ रही तकनीकी खामियों को दूर तत्काल […]

You May Like

रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह....|....कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है 'आर्यभट्ट का जीरो'