हथियार के साथ रंगदारी वसूलने आए दो लोगों को भीड़ ने घेरा, सीवान में पीट-पीट कर हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सीवान 15 दिसंबर 2024। सीवान में शनिवार बीती रात घर में घुसे रंगदारों की मुहल्ले वासियों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मखदूम सराय लहरा टोली में स्थित अनवर अली के घर मे अचानक बीती देर रात दो व्यक्ति हथियार से लैस होकर घुस गए। जिसके बाद घर वालों पर हथियार तानते हुए रंगदारी की मांग करने लगे। इसके बाद अनवर अली के घर वालों ने जोर जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर गुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में गए और दोनों अपराधियो की लाठी, रॉड, एवं डंडे से पिटाई करने लगे। इतनी पिटाई कर दी कि दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल लायी और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

वहीं दोनों मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर के रहने वाला कलामुद्दीन मियां का पुत्र सैयद अली वहीं दूसरे की पहचान पुरानी किला पोखरा निवासी निजामुद्दीन मियां का पुत्र फकीरा के रूप में हुई है। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या वजह है यह अभी क्लियर नहीं हो पाई है। इस हत्या के बाद से तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 

क्या कहती है पुलिस
सीवान में करीब 12 बजे रात के आसपास सराय ओपी थाना क्षेत्र लहरा टोली में अनवर मियां के घर रंगदारी मांगने गए दो व्यक्तियों की पीटपीट कर हत्या के पूरे मामले पर सीवान एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस नोट जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना पर सराय थाना घटनास्थल पर पहुंची है। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज; शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार रविवार को मुंबई की बजाय नागपुर स्थित राजभवन में होगा। नागपुर में मंत्रियों के शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव