विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाने वाले नुरुल हसन को मिल सकती है आईसीसी से सजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया है, जिस मैदानी अंपायरों ने नहीं देखा और उनकी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पांच संभावित पेनल्टी रनों से महरूम रहना पड़ा। अब इन सबके बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है कि नुरुल को इस मामले में आईसीसी से सजा मिल सकती है। बारिश के कारण जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम पांच रन से हार गई। कप्तान शाकिब अल हसन ने हार को स्वीकार किया लेकिन आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह को एक छक्का और एक चौका जड़कर बांग्लादेश को मैच में बनाए रखने वाले नुरुल ने मैदानी अंपायरों की आलोचना की। उन्होंने मिक्स्ड जोन में बंगाली में कहा, ‘आउटफील्ड गीली होने से काफी फर्क पड़ा। एक फर्जी थ्रो भी था जिससे हमें पांच रन मिलने चाहिए थे लेकिन मिले नहीं।

नुरुल सातवें ओवर की घटना का जिक्र कर रहे थे। वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाया गया कि अर्शदीप ने डीप से गेंद फेंकी और नुरुल का कहना है कि प्वॉइंट पर खड़े कोहली ने उसे पकड़कर रिले थ्रो से दूसरे छोर पर फेंकने का एक्शन किया। दोनों बल्लेबाजों लिटन दास और नजमुल हुसैन शांतो ने कोहली की तरफ देखा भी नहीं जिससे नुरुल के इस तर्क पर सवाल उठते हैं।

आईसीसी के नियम 41.5 के अनुसार कोई भी फील्डर बल्लेबाज को जान बूझकर बाधा नहीं पहुंचा सकता या उसका ध्यान नहीं भटका सकता। अगर अंपायर को ऐसा लगता है कि किसी खिलाड़ी ने नियम तोड़ा है तो वह डैड बॉल घोषित करके पेनल्टी के पांच रन दे सकते हैं। दरअसल जब यह हुआ तब शांतो और लिटन ने कोहली की तरफ देखा भी नहीं तो उनका ध्यान भटकने का सवाल ही नहीं उठता । ऐसी संभावना है कि मैच अधिकारियों की आलोचना के कारण नुरुल को सजा मिल जाए।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के जनकवि और गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 03 नवम्बर 2022 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री मस्तुरिया को याद करते हुए कहा कि […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान