पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी के 11 नेताओं को भेजा नोटिस; सैलजा ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा के 11 नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सैलजा ने दो दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वर्तमान में कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हैं। जिन नेताओं ने आरोप लगाए थे। उन्हें बीजेपी ने सिरसा लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के वकील ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, उषा पटेल, आलोक पांडेय, अजय बंसल और अरुण सिंह नोटिस भेजा है। नोटिस के बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटवार करते हुए कहा कि नोटिस से डरने वाले नहीं हैं।

सिरसा में पूर्व विधायक और बीजेपी नेताओं से मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सैलजा के ऊपर कई आरोप लगाए थे। कोयला और शराब घोटाले का सरंक्षण देने का आरोप, विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण के मामले में पैसे लेने का आरोप लगाए थे। बीजेपी नेताओं से आरोप लगाया था कि कुमारी सैलजा ने सिर्फ पैसा देने वाले लोगों को टिकट बांटी थी। नेताओं ने कहा कि सिरसा में आने का मकसद केवल यही था कि मतदाताओं को सैलजा के बारे में जानकारी मिल सके कि किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी को झटका: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले रांची कोर्ट ने फिर जारी किया समन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 मई 2024। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इसको लेकर रांची के एमपी/एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को समान जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 जून […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर