नया सचिवालय बनाएगी दिल्ली सरकार, सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद देकर दिल्ली की पहचान में एक नया अध्याय लिखने का काम किया है। अब भाजपा की दिल्ली सरकार भी अपने लिए नया सचिवालय बनवाएगी। इसमें दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों और मंत्रालयों को एक छत के नीचे लाने की योजना बनाई जा रही है। अभी इसके लिए स्थान का चयन नहीं किया गया है, लेकिन जगह का चयन कर इस पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। इस समय दिल्ली सरकार का सचिवालय राजघाट के पास यमुना के बाढ़ क्षेत्र में बना हुआ है जिसे शीला दीक्षित सरकार ने बनवाया था। इस बेहद शानदार भवन से इस समय दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्री काम करते हैं। लेकिन विभागीय कामकाज पुराने सचिवालय से चलता है। अब नए सचिवालय में पूरे कामकाज को एक छत के नीचे लाने की योजना है। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने लिए महंगे और करोड़ों का खर्च कर आलीशान घर बनवा लिया, उन्होंने कर्मचारियों को कामकाज करने के लिए बेहतर वातावरण नहीं दिया। लेकिन अब दिल्ली सरकार एक छत के नीचे सभी सेवाओं को लाकर दिल्लीवासियों की परेशानियों को कम करने का काम करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

'नहीं चलने देंगें भाजपा-RSS की साजिश', मतदाता सूची के पुनरीक्षण की अटकलों पर भड़के माकपा नेता सलीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काेलकाता 02 अगस्त 2025। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्महाट है। हालांकि इस गर्माहट का एक और बड़ा कारण मतदाता चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तेज हो रही अटकलें भी है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप