हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र: घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर मिला तीसरे युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 08 फरवरी 2025। कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर तीसरे युवक की लाश मिली है। तीन दिन पहले तीन युवक दर्री स्थित हसदेव नदी में बह गए थे। घटना स्थल से पुलिस ने बाइक मोबाइल और कपड़ा बरामद किया गया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश कल दोपहर बरामद कर ली गई थी। आशुतोष सोनकर का देर रात शव बरामद हुआ।

नगर सेना के जिला प्रभारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना के सूचना मिलने के बाद कोरबा नगर सेवा की गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। तीनों पीजी कॉलेज के छात्र थे। तीनों दोस्त थे। दो छात्र सीएसईबी कर्मी के बेटे थे, जो सीएसईबी कॉलोनी में रहते थे।

Leave a Reply

Next Post

पत्रकार मुकेश हत्याकांड को लेकर मंत्री कश्यप का कांग्रेस पर हमला, एसआईटी रिपोर्ट पर दिया बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 08 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर प्रचार करने बीजापुर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत