पीएससी मेरिट लिस्ट विवाद पर ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- हम तो सीबीआई जांच की बात कह रहे, क्या कांग्रेस है तैयार…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर। पीएससी मेरिट लिस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के भाजपा शासनकाल में चयनित अभ्यर्थियों के नाम पर सवाल उठाया है. इस भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इसमें राजनीति न करे. हम तो मांग करते हैं कि यदि गड़बड़ी की आशंका है, तो पहले और आज की लिस्ट की जांच कराएं. लेकिन हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे, क्या कांग्रेस इसके लिए तैयार है? केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी के संपर्क अभियान पर भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का 9 वर्ष पूरा हुआ है. भारत को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए स्वर्णिम छलांग लगाई है. पूरे देश में एक बड़ा अभियान भाजपा के नेता चला रहे हैं. इसके साथ ही संपर्क से समर्पण अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से गैर राजनीतिक क्षेत्र के लोगों तक जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 1 हजार लोगों की सूची बना रहे हैं, और 40 लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. एक-एक व्यक्ति 25-25 लोगों के घर जाकर उनसे मिलेगा. उनका सम्मान करेगा और भाजपा के विचारधारा को उनके साथ साझा करेगा. पार्टी के प्रति समर्थन की भी अपील करेगा।

झीरम श्रद्धांजलि दिवस को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि नक्सल हिंसा में चाहे किसी की भी मृत्यु हो, चाहे झीरम घाटी के शहीदों की बात हो, चाहे शहीद भीमा मंडावी जैसे शहीदों की बात हो, किसी प्रकार से हिंसा से मृत्यु हुई हो, हमारे लिए दुखद बात है. जब भूपेश बघेल कांग्रेस में अध्यक्ष के रूप में काम करते थे, तो यह दावा करते थे कि उनके जेब में सबूत है, आज साढ़े 4 साल हो गए जेब के सबूत को दिखाकर सजा दिला दिए, रहते तो प्रदेश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होती।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षक भर्ती मामला : प्रक्रिया के नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत ने सरकार से मांगा जवाब, 12 जून को अगली सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 19 मई 2023। शिक्षक भर्ती को लेकर मीडिल स्कूलों में विषय की बाध्यता खत्म करने के शासन के नियम को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. दरअसल, प्रदेश में 12000 से ज्यादा शिक्षकों की […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज