महिला आरक्षण पर शरद पवार के बिगड़े बोल, उत्तर भारत की मानसिकता पर सवाल; कांग्रेस को भी दिखाया आईना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 सितंबर 2022। महाराष्ट्र के नेता अक्सर उत्तर भारत को लेकर बयान देते रहते हैं। ताजा बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार का सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर भारत और संसद की मानसिकता अभी भी लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के अनुकूल नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को पुणे में डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही है। इस कार्यक्रम में उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। शरद पवार महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसका उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना है। इस विधेयक को अभी भी संसद में पारित किया जाना बाकी है। शरद पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद में तब से बोल रहे हें, जब से वह कांग्रेस के लोकसभा सदस्य थे।

कांग्रेस को भी दिखाया आईना
उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद की मानसिकता, विशेष रूप से उत्तर भारत की अनुकूल नहीं रही है। मुझे याद है कि जब मैं कांग्रेस का लोकसभा सदस्य था तो मैं संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर बात करता था। एक बार अपना भाषण पूरा करने के बाद मैं पीछे मुड़ा और देखा कि मेरी पार्टी के अधिकांश सांसद उठकर चले गए। इसका मतलब है कि मेरी पार्टी के लोगों के लिए भी यह पचने योग्य नहीं था।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि सभी दलों को विधेयक को पारित कराने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तो जिला परिषद और पंचायत समिति जैसे स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की शुरुआत की गई थी। शुरू में इसका विरोध किया गया, लेकिन बाद में लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया।”

Leave a Reply

Next Post

साउथ स्टाइल का एक्शन दिखाएगी राम शेट्टी निर्मित फिल्म 'राडा'

शेयर करेट्रेलर और सॉन्ग लॉन्च पर आए महेश मांजरेकर, महिमा चौधरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 18 सितंबर 2022। जबरदस्त एक्शन, बेहतरीन कॉमेडी और रोमांस से भरपूर मराठी फिल्म ‘राडा’ 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।नवोदित अभिनेता आकाश शेट्टी ‘राडा’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। निर्माता […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी