राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार समारोह में राज्यपाल वर्चुअल रूप से हुई शामिल : छत्तीसगढ़ से दो श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 24 सितंबर 2020। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 समारोह का वर्चुअली आयोजन हुआ, इसका आयोजन खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस समारोह में सम्मानित छत्तीसगढ़ के बीसीएस शासकीय महाविद्यालय धमतरी के छात्र सत्येन्द्र साहू एवं शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय भिलाई के छात्र राकेश कुमार को भी शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के दो छात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए हैं। एन.एस.एस. युवाओं में राष्ट्रप्रेम तथा नेतृत्व की भावना का विकास करता है। उनके कार्यों से पूरे समाज को प्रेरणा मिलती है। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र शर्मा तथा राकेश कुमार को श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वयंसेवक श्रेणी के अंतर्गत) प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत राशि रू. 50,000/- व प्रशस्ति पत्र वर्चुअली प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल की संवेदनशील सरकार द्वारा जनजातीय युवाओं को विशेष शिक्षक की नियुक्ति प्रदान करना प्रशंसनीय - मोहम्मद असलम

शेयर करेबिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा शिक्षित युवाओं को विशेष शिक्षक के पद पर नियुक्ति एक सराहनीय कदम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 सितंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने भूपेश बघेल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के पढ़े-लिखे युवाओं को विशेष शिक्षक का […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर