रायपुर रेलवे स्टेशन पर रूह कंपा देने वाला हादसा, युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 जनवरी 2025। रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक युवक चलती ट्रेन के सामने गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ट्रेन गुजरते ही युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक अचानक पटरी पर जा गिरा और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।

Leave a Reply

Next Post

शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों के हितों की सुरक्षा को लेकर सांसद बृजमोहन ने संसद में उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/रायपुर 12 मार्च 2025। भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और स्थिरता हमारे देश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विदेशी निवेशकों का आना अच्छा संकेत है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसका प्रभाव घरेलू निवेशकों के हितों पर न पड़े।” यह कहना […]

You May Like

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित