कुंवारा बताकर लिव-इन में रहा दानिश, गर्भपात की खिलाता रहा दवाई; मौत से पहले लड़की ने बनाया वीडियो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 02 जून 2023। दिल्ली के साक्षी और साहिल के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मौत के बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में युवती बता रही है कि दानिश उसे कपड़े उतारकर मारता था। शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए युवती ने बताया है कि दानिश उसे किस तरह प्रताड़ित कर रहा था। कहा है कि मुझे न्याय चाहिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है। 

सिम्स में उपचार के दौरान हुई है युवती की मौत
रायगढ़ की रहने वाली 27 साल की युवती अनाथ थी। उसे किसी अन्य परिवार ने पाला था। युवती की मौत 8 मार्च को इलाज के दौरान बिलासपुर के सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। वीडियो भी सिम्स में भर्ती के दौरान का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि गर्भपात की दवाई गलत तरीके से खाने के चलते लड़की की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि रायगढ़ के इंदिरा नगर निवासी दानिश खान उर्फ समीर हसन ने खुद को अविवाहित बताया और लिव इन में रहा। उसे असुरक्षित तरीके से गर्भपात की दवाई खिलाई। 

पुलिस पहले कार्रवाई करती तो बहन जिंदा होती
युवती के भाई का कहना है कि, पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या के मामले में पकड़ा है, जबकि उस पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए था। दानिश ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फांस कर दुष्कर्म किया और प्रताड़ित भी करता था। उसकी बहन ने पहले अपना बयान भी रिकॉर्ड किया था। भाई ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने उस वक़्त कार्रवाई नहीं की। अगर की गई होती तो आज उसकी बहन जिंदा होती। युवती भी वायरल वीडियो में दानिश पर कमरे में बंद रखने और मारपीट का आरोप लगाकर बचाने की गुहार लगा रही है। 

दानिश ने कभी मेरे बारे में नहीं सोचा, हमेशा मारपीट करता रहा
वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि, दानिश उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। उससे शारीरिक संबंध बनाए, पर शादी नहीं की। उसकी वजह से अस्पताल में हूं। दानिश ने कभी उसके बारे मं नहीं सोचा। हमेशा मारपीट करता रहा। उसने अपने शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। युवती ने कहा कि, वह पहले शादीशुदा होने की बात बता देता तो उसे छोड़ देती। उसके चक्कर में घर से भागकर आई। दानिश बहुत मारता था। उसने हाथ को भी काटा है। मुझे दानिश के साथ नहीं रहना, मुझे न्याय चाहिए। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। वायरल वीडियो में युवती यह भी बता रही है कि दानिश और उसकी एक बेबी थी। जिसे पैदा होते ही दूसरे को दिया था। बार बार गुहार लगाने के बाद भी बेबी को नहीं लाया। 

Leave a Reply

Next Post

महिला पहलवानों के समर्थन में नक्सली: छत्तीसगढ़ में लगाए बैनर, कहा- दुर्व्यवहार हुआ, पर तिरंगा नहीं झुकने दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 02 जून 2023। दिल्ली में चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में छत्तीसगढ़ के नक्सली भी अब आ गए हैं। उन्होंने कांकेर में बैनर लगाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नक्सलियों ने लिखा है कि महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उन्हें […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज