सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। जवानों ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में गहन तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला।

Leave a Reply

Next Post

विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल

शेयर करेकनाडा-अमेरिका में ट्रेड वॉर भारत को मिलेगा लाभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           टोरंटो/नई दिल्ली/वाशिंगटन, 23 अगस्त 2026। अमेरिका-कनाडा में व्यापार वार्ता बिना समझौता टूटने के बाद शनिवार से 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है। इससे दोनों देशों में ट्रेड वॉर शुरू हो गया […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा