यूपी में डबल मर्डर: बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, पिता और छोटे ने कातिल मझले भाई को पीटकर मार डाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जालौन 21 अप्रैल 2026। यूपी के जालौन के रामपुरा में आपसी विवाद में दो भाइयों की हत्या हो गई। दरअसल, फसल बंटवारे के विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वहां मौजूद पिता व छोटे भाई ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बीचबचाव के लिए पहुंचे अन्य लोग भी दहशत में खड़े रहे लेकिन किसी की भी रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी (70) के तीन बेटे थे। सभी अलग-अलग स्थानों पर रहकर खेती किसानी का काम देखते थे। बड़ा बेटा कैलाश (43) मिर्जापुर गांव में रहता था। दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू (33) रामपुरा में रहता था। सबसे छोटा बेटा गुड्डू (26) अंगदेला मडैइयन में रहता है। दो दिन से फसल बंटवारे को लेकर सभी के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू बंटवारे से संतुष्ट न होने पर विरोध कर रहा था।

सोमवार शाम को खेत में गेहूं की कतराई होनी थी। सभी खेत पर पहुंचे। वहां जितेंद्र भी आ गया और दोनों भाइयों से विवाद करने लगा। बड़े बेटे कैलाश ने इसका विरोध किया तो जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तमंचे से गोली मार दी। इससे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जब छोटे भाई व पिता ने यह नजारा देखा तो वह अपना आपा खो बैठे और लाठी-डंडों से पीटकर जितेंद्र की हत्या कर दी। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि दो भाइयों की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

पिता और छोटे भाई पर भी तमंचा ताना, दोनों ने पीटकर मार डाला
फसल बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता जयनारायण और छोटे भाई पर भी तमंचा तान दिया। बेटे की हत्या देख पिता और छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ने बिना देर किए लाठी-डंडों से आरोपी पर हमला कर दिया। लगातार प्रहार से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भी पिता और छोटा भाई वहीं खड़े रहे और खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े भाई को गोली मारने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह मौके पर ही तमंचा लहराते हुए लोगों को धमकाने लगा। उसने साफ तौर पर कहा कि जो भी उसके पास आने की कोशिश करेगा उसे भी गोली मार दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपी गोली मारने के बाद शांत रहता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लगातार दी जा रही धमकियों और पिता भाई पर तमंचा तानने से हालात बिगड़ गए और विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं।

Leave a Reply

Next Post

जशपुर विमान क्रैश की खबर को प्रशासन ने बताया अफवाह, कहा- दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 21 अप्रैल 2026। जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की सूचना मिली है। मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, अब तक दुर्घटना का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास