फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग के लिए ‘अयोध्या’ को रवाना हूई अक्षय की टीम, रामलला के दर्शन के बाद शुरू करेंगे शूटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘रामसेतु’ की वजह से लंबे वक्त से चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु करने वाले हैं। तो बता दें, कि अक्षय कुमार ‘रामसेतु’ की टीम के साथ आज सुबह भगवान राम की नगरी ‘अयोध्या’ के लिए रवाना हो गए हैं।

इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके दी है। तस्वीर में अक्षय अपनी फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा  के साथ नज़र आ रहे हैं। सही के चेहरे पर फिल्म को शुरु करने की एक्साइटमेंट भी साफ नज़र आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है “एक खास फिल्म…एक खास शुरुआत…टीम रामसेतु मुहूर्त शॉट फिल्माने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गई है…आप सभी की खास शुभकामाएं चाहिए।”

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी फिल्म की पूरी की टीम के साथ सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेगें, जिसके बाद मुहूर्त पूजा की जाएगी। रामलला के दर्शन और मुहूर्त पूजा करने के बाद ही फिल्म का मुहूर्त शॉट फिल्माया जाएगा। 

अक्षय कुमार फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा के साथ प्राइवेट जेट से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इन सभी ने कलीना सांताक्रूज़ के प्राइवेट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान भरी है।

बता दें, कि बीते साल दीवाली के मौके पर अक्षय ने ‘रामसेतु’ की घोषणा की थी। फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा था “इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों – युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है – राम सेतु ”

‘रामसेतु’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई थी। अब फिल्म की शुरुआत भी रामलला के आशिर्वाद के साथ होने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ये है गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियां, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जैसे-जैसे मौसम बदलता है बीमारियां भी अपना रूप बदलने लगती हैं और मौसम के बदलने के साथ ही अपने पैर पसारने लगती हैं। ऐसी ही कुछ बीमारियां गर्मियों में होती हैं, जो लोगों पर ज्यादा तेजी से अटैक करती हैं। गर्मी का मौसम धूप, उमस और […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट