दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: तलवार और ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर किया हमला, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरिया 20 अप्रैल 2026। जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार पारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसा भड़क उठी। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में धारदार हथियारों और ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चरचा कॉलरी के बाजार पारा में हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अचानक स्थिति बेकाबू हो गई और देखते ही देखते कई लोग हमले की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहमे हुए हैं।

इस मामले में चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अजय चंद्राकर का कांग्रेस-टीएमसी पर गंभीर आरोप, कहा– षड्यंत्रपूर्वक रोका गया बिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अप्रैल 2026। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, परिसीमन और नक्सलवाद जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने “षड्यंत्रपूर्वक” लोकसभा में प्रभावित किया, जिससे […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज