विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत इन खिलाड़ियों का रहा सुपर-12 में जलवा, टॉप 10 में तीन भारतीय शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। भारत, पाकिस्तान समेत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वहीं गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य टीमों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो चुका है। यह वर्ल्ड कप अभी तक संतुलित रहा है क्योंकि कई बार बल्लेबाजों ने  गेंदबाजों के खिलाफ अपना दम दिखाया, वहीं कई बार गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट के दौरान कुल 7 बार टीम 180 या उससे अधिक का स्कोर करने में कामयाब रही, वहीं 2 बार टीम ने 200 से उससे अधिक रन बनाए। वहीं 7 बार टीमें 140 रन तक भी नहीं पहुंच पाई। 

आज हम आपके लिए उन टॉप 10 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची लेकर आए हैं जिन्होंने सुपर-12 तक अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूटी। बल्लेबाजों में जहां विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का जलवा रहा, वहीं गेंदबाजों में अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले बात करते हैं बल्लेबाजों की, यहां किंग कोहली 5 मैचों में 246 रनों के साथ टॉप पर हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक उन्होंने 123 के औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है, वहीं नीदरलैंड्स के मैक्स ओडोड 242 रनों के साथ दूसरे और सूर्यकुमार यादव 225 रनों के साथ तीसरे पायदान पर है। कोहली की तरह सूर्यकुमार यादव का भी औसत और स्ट्राइक रेट कमाल का रहा है। सूर्य ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 75 के औसत और 193.97 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

वहीं बात गेंदबाजों की करें तो टॉप 10 में अर्शदीप सिंह 10 विकेट के साथ एकमात्र भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में हैं। इस सूची में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 15 विकेट के साथ टॉप पर हैं। टूर्नामेंट में सिकंदर रजा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो दोनों सूची के टॉप 10 में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

हम लोग भी खेती किसानी वाले आदमी हैं भले कलेक्टर बन गए तो अलग बात है : कलेक्टर ध्रुव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा) – धान काटते हुए कलेक्टर कहते हैं कि एइसने धान काटथे न , एइसे ही लूथे न धान , हम लोग भी खेती किसानी वाले आदमी हैं भले कलेक्टर बन गए तो अलग बात है। मै तो बोझा भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप