रूसी हमलों से कांप उठी यूक्रेन की राजधानी, अब तक किसे कितना नुकसान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 04 मार्च 2022। रूस के हमलों से गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहर कांप उठे। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऑयल डिपो भी जलकर खाक हो गया। भारी बमबारी के बाद मारियुपोल में भी बड़े स्तर पर लोग हताहत हुए हैं। वहीं, खारकिव और अन्य शहरों व कस्बों में रूसी मिसाइलें, गोले और रॉकेट लगातार आवासीय भवनों और शहर के प्रमुख केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।

खेरसॉन पर पूर्ण कब्जा : रूस ने कहा कि उसके सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि शहर में भोजन और जरूरी चीजों की कमी नहीं है।

रिजर्व रेडियो, टीवी केंद्र निष्क्रिय किया : कोनाशेनकोव ने दावा किया कि रूसी सेना ने कीव में एक रिजर्व रेडियो और टेलीविजन केंद्र को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा द्वारा ‘मनोवैज्ञानिक कार्यों’ के लिए इस केंद्र का उपयोग होता था।

बंदरगाह पर कब्जा किया : रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया। जबकि एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि रूसी बलों ने काला सागर बंदरगाह में स्थानीय सरकारी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है, जिससे यह रूस के कब्जे में आने वाला पहला बड़ा शहर बन गया।

परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन का नियंत्रण: रूस के दावे के उलट यूक्रेन की परमाणु कंपनी ने कहा कि वह अभी भी दक्षिण भाग में दो प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को नियंत्रित कर रही है। इसमें यूरोप का सबसे बड़ा जापुरीझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है। हालांकि, परमाणु कंपनी एनरगोटॉम के कार्यवाहक प्रमुख पेट्रो कोटिन ने कहा, रूसी सेनाएं लगातार पास आ रही हैं।

रूस के शीर्ष जनरल की मौत: रूस की सातवीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेत्स्की की यूक्रेन में संघर्ष के दौरान इस हफ्ते मौत हो गई। रूस के स्थानीय अधिकारियों ने मौत की पुष्टि की है। अभी यह साफ नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

विदेशी छात्रों को यूक्रेनी सेना से छुड़ाया : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना पर विदेशी नागरिकों समेत छात्रों को बंधक बनाकर ढाल की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने हजारों विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया। पुतिन ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता देने की भी बात कही।

रूसी राष्ट्रपति बात करें, मैं काटता नहीं: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने इस प्रस्ताव के साथ व्यंग्य करते हुए कहा, मैं काटता नहीं हूं। उन्होंने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे साथ वार्ता करें। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं। पुतिन-मैक्रों की तस्वीरों में बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन व दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिख रहे हैं।

किसे-कितना नुकसान

● रूस के रक्षा मंत्रालयने दावा किया है कि सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के 1600 से अधिक सैन्य ठिकाने तबाह किए

● यूक्रेनी सेना के 62 कमांड पोस्ट और संचार केंद्र, 39 एस-300, बुक एम-1 और ओसा वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तथा 52 रडार स्टेशन ध्वस्त

● रूस ने माना है कि युद्ध में उसने अब तक अपने 498 सैनिक खो दिए हैं। इसके अलावा1,597 घायल हैं

● यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि एक सप्ताह में उनकी सेना ने नौ हजार रूसी मार गिराए हैं

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में चुनाव न होने पर अमेरिका न उठाए सवाल तो राजनीतिक दलों ने दिया जवाब, भारत सरकार से की यह मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   श्रीनगर 04 मार्च 2022। जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दलों ने अमेरिका के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उसने कहा था कि राज्य में चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका ने मानवाधिकार की चुनौती पर भी सवाल उठाया था। अमेरिका की टिप्पणियों पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप