आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की रैली में हंगामा, भिड़े टीडीपी और YSRCP के कार्यकर्ता, 20 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चित्तूर 05 अगस्त 2023। आंध्रप्रदेश के चित्तूर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के दौरे के दौरान पथराव एवं आगजनी में कई पुलिसकर्मी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार की विफलता को उजागर करने के लक्ष्य से नायडू ‘युद्ध भेरी’ यात्रा पर हैं। ये परियोजनाएं नायडू के मुख्यमंत्री में शुरू की गयी थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुरक्षा प्रदान करने के तैनात किये गये 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

पुलिस उपाधीक्षक समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों पर हमला
चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने मीडिया से कहा, ‘‘पुंगानुर के रास्ते में भीषण पथराव की घटना सामने आई है जहां पुलिस उपाधीक्षक समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।” उन्होंने कहा कि अन्नामय्या जिले के मुलकलाचेरूवु में एक रैली में भाषण देते हुए नायडू ने कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की जिसके बाद हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। उस रैली में नायडू ने थंबलपल्ले के विधायक पी द्वारकानाथ रेड्डी को ‘रावण’ कहा था। 

पथराव में दोनों तरफ से कई समर्थक घायल
रेड्डी ने कहा कि इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया स्वरूप सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों ने चित्तूर में अंगल्लू के रास्ते को जाम को कर दिया जबकि नायडू उधर की ओर भी बढ़ रहे थे। पुलिस अधीक्षक के अनुसार उसके बाद तेदेपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया जिसमें दोनों तरफ से कई समर्थक घायल हो गये। उन्होंने कहा कि दंगे जैसी स्थिति में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर किया। पुंगानूर में निर्धारित नायडू की अगली रैली में कानून व्यवस्था की ओर समस्या खड़ी होने के अंदेशा से पुलिस ने शहर के प्रवेश मार्ग पर बैरीकेड लगा दिया और रोडशो को बाईपास से जाने दिया। 

तेदेपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वहां नायडू का इंतजार कर रहे तेदेपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पुलिस पर हमला किया और बस एवं वज्र वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे। इस बीच नायडू ने तेदेपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले को लेकर वाईएसआरसीपी की निंदा की। 

Leave a Reply

Next Post

विशेष समुदाय के तीन लोगों ने किसान को मारा चाकू, धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 05 अगस्त 2023। जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम मटकोट में शनिवार की सुबह विशेष समुदाय के तीन लोगों ने एक किसान को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता था। घटना की जानकारी लगते ही जहां पुलिस टीम को मटकोट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण