विशेष समुदाय के तीन लोगों ने किसान को मारा चाकू, धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 05 अगस्त 2023। जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम मटकोट में शनिवार की सुबह विशेष समुदाय के तीन लोगों ने एक किसान को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता था। घटना की जानकारी लगते ही जहां पुलिस टीम को मटकोट में तैनात कर दिया गया है। वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायल सीताराम मंडावी के भाई रामधर मंडावी ने बताया कि कोंडागांव में रहने वाली सुकमती ने अपने 10 से 12 एकड़ जमीन को सीताराम को देखभाल करने के लिए दिया हुआ है। उसका कहना था कि मटकोट कोटवारपारा में रहने वाला सीताराम उसके खेत की देखभाल के साथ ही हर व्यवस्था को भी देखता। वहीं गांव में विशेष समुदाय के करीब 5 से 10 परिवार वहां पर निवास भी कर रहे थे, इन समुदाय के द्वारा गांव के लोगों को अपने धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव भी दे रहे थे। जिसे गांव के लोगों ने अपने धर्म को छोड़ने से मना भी कर दिया, जिसके बाद मामला बढ़ने के बाद इस मामले को लेकर गांव में कई बार बैठक भी आयोजित की गई। 

सीताराम शनिवार की सुबह अपने दोस्त राजेश के साथ खेत पर काम कर रहा था कि अचानक सुबह सात बजे गांव के बामन, देवा और जयराम सीताराम के पास पहुंचे और विवाद करने लगे। जिसे मना करने पर सीताराम की पीठ में आरोपियों ने चाकू मार दिया। सीताराम के साथ मौजूद राजेश ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। जिसके बाद घायल को हॉस्पिटल लाया गया। जबकि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, गांव में चाकूबाजी की घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार पुलिस के साथ ही जगदलपुर से पुलिस टीम को मौके पर पहुंची। जानकारी लगते ही परपा पुलिस, कोतवाली थाना प्रभारी, बोधघाट थाना प्रभारी के अलावा अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच मामले की पूछताछ में जुट गए है, वहीं, घायल कुछ भी बोल पाने में अभी सक्षम नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

आई फ्लू की चपेट में आए 20 छात्र, डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 05 अगस्त 2023। गौरेला पेंड्रा मरवाही के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 20 बच्चे आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल छात्रावास अधीक्षक की सूचना पर मेडिकल टीम ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण