कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए राहुल-सोनिया समेत ये नेता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2024। कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति, सीटों के बंटवारे और भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बता दें, खरगे द्वारा दिसंबर में फेरबदल किए जाने के बाद नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है।

बैठक से पहले, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए आंतरिक कांग्रेस समिति की दो बैठकें हुई हैं। समिति अब अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी को सौंपेगी। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और सीटों के बंटवारे के मुद्दों को हल करने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए फिर से बैठक करेंगे। कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। अब वह भाजपा का मुकाबला करने और उसे सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया ब्लॉक पर भरोसा कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं और पिछले कुछ महीनों में अपने-अपने राज्यों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा की है।

सितंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच इंफाल से मुंबई तक आयोजित की जाएगी।

पिछली बैठक में इंडिया गठबंधन के रोडमैप पर हुई थी चर्चा
इससे पहले 30 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक हुई थी। दिल्ली में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी सियासी रणनीति पर मंथन हुआ था। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने बताया था कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर काफी सार्थक चर्चा हुई। पांडे ने कहा, हमने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और इंडियन गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव जीतने में गठबंधन को कांग्रेस की तरफ से कितनी मदद मिल सकती है? इसके अलग-अलग पहलुओं पर भी विचार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकती है टीम इंडिया, सामने आया भारत का संभावित शेड्यूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में इस साल जून में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। चार जून से टी20 विश्व कप की शुरुआत होगी और 29 या 30 जून को फाइनल मैच खेला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण