इत्र कारोबारी प्रकरण: 50 देशों से पीयूष जैन का कंपाउंड कनेक्शन, छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कानपुर 28 दिसंबर 2021। सुर्खियों में आए कन्नौज के इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन का कारोबार दुनिया के करीब 50 देशों में फैला है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम की छापामारी में इसका खुलासा हुआ। घर, गोदाम और कारखाने से करीब दस देशों का केमिकल मिला है। साथ ही देश और विदेशों में भेजे जाना वाला करीब 100 तरह का कंपाउंड बरामद हुआ है। टीम ने सभी के सैंपल ले लिए हैं। सोमवार को डीजीजीआई की टीम को शहर के छिपट्टी मोहल्ले में कारोबारी पीयूष जैन के घर, गोदाम और कारखाने से करोड़ों रुपये की कीमत के केमिकल मिले हैं। ये केमिकल फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, जापान, चीन, कुवैत, इंडोनेशिया, नेपाल, सऊदी अरब और तेरान से मंगाए गए बताए जा रहे हैं।  करीब 100 तरह के केमिकल और कंपाउंड तैयार मिले हैं। दुनिया की किन-किन देशों और देश के राज्यों में इन्हें भेजा जाना था इसके दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे। टीम ने शीशियों में इनका सैंपल भरकर सुरक्षित कर लिया है।

घर में बना रखी है लैब, पीयूष करता शोध

कारोबारी पीयूष जैन ने घर में लैब बना रखी थी। केमिकलों का मिश्रण कर शोध से वह कई तरह के कंपाउंड और सिंथेटिक वेस्ट तैयार करता था। फार्मूला सफल होने के बाद वह इसे महंगे दामों में साबुन, सौंदर्य उत्पाद, पान-मसाला, गुटखा जैसी कंपनियों को निर्यात करता था।

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 दिल्ली 2021। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 49 साल के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन