शास्त्री ने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी सभी वर्ल्ड कप से बड़ी

शेयर करे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को सभी वर्ल्ड कप से बड़ा करार दिया है। उन्होंने इसे मदर ऑफ ऑल वर्ल्ड कप कहा है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि इस स्वास्थ्य संकट के दौरान केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करें। शास्त्री ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘आज कोविड-19 ने हमें पीछे धकेल दिया है। इस कोरोनावायरस का सामना करना कुछ ऐसा ही है जैसे आप किसी वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं। इसे जीतने के लिए आपको अपना सब कुछ झोंकना पड़ता है। जो आपके सामने है वह कोई आम वर्ल्ड कप नहीं है। यह सभी वर्ल्ड कप का बाप है। और इसका सामना सिर्फ 11 खिलाड़ी नहीं बल्कि 1.3 अरब लोग कर रहे हैं। शास्त्री ने कहा, ‘दोस्तो हम इस जंग को जीत सकते हैं। इसके लिए हमें कोरोना वायरस से लड़ने के बुनियादी तरीकों को देखना होगा। आपके पास आपके प्रधानमंत्री हैं जो इस जंग में अगुआई कर रहे हैं।’
शास्त्री ने कहा कि लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान करना चाहिए जो इस जंग में अपनी जान खतरे में डालकर लड़ रहे हैं। भारतीय कोच ने कहा, ‘आपको ऊपर से मिलने वाले आदेशों का पालन करना चाहिए, फिर चाहे वे केंद्र सें हो, राज्य सरकार से या फिर उन फ्रंटलाइन वर्कर्स से जो अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।’ शास्त्री ने कहा कि लॉकडाउन, जो अब तीन मई तक बढ़ा दिया गया है, में लोगों को घर पर ही रहना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाकर आई थी मर्दों वाली फीलिंग: शिखर धवन

शेयर करेनई दिल्ली। मौजूदा लॉकडाउन ने कई लोगों को अपने शौक पूरे करने का मौका दिया है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह इन दिनों बांसुरी बजाना सीख रहे हैं। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर धवन […]

You May Like

इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली....|....शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता....|....सावन में उत्पात मचाने वालों पर कोरबा पुलिस सख्त....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग....|....सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प....|....श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर छह दिसंबर को होगी कारसेवा....|....अस्मिता चलिहा बनीं कोरिया मास्टर्स चैंपियन....|....भाजपा का तिरंगा अभियान केवल दिखावे के लिये - कांग्रेस....|....सस्ते 'सोने' के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार